फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three died after being hit by a train

ट्रेन की जद में आने से तीन की मौत

Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three died after being hit by a train
चौकिया मोड़/फेफना/रसड़ा। विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर छावनी गांव निवासी राजबली यादव (52) शनिवार की प्रात: खेत आदि के काम को निपटाकर अपने घर जा रहे थे। गांव के सामने रेलवे ट्रैक के खम्भा संख्या 43/22 के करीब ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी लालती देवी के अलावा एक बेटा और एक बेटी का रोकर बुरा हाल है। उधर, फेफना जंक्शन से पांच किमी. पश्चिम रामगढ़ गांव के पोखरा के पास रेलवे ट्रैक के आसपास शिवशंकर यादव अपनी गायों को चरा रहे थे। एक बछिया रेलवे ट्रैक पर चली गई। फेफना से रसड़ा की ओर से एक ट्रेन आ रही थी। ट्रेन से बछिया को बचाने के लिए शिवशंकर यादव दौड़ते हुए रेल लाइन पर चले गए। लेकिन बछिया और शिवशंकर दोनों ही ट्रेन की जद में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में रसड़ा-मऊ रेल खंड के अमहर पट्टी गांव के समीप शनिवार की दोपहर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हो गई। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन रसड़ा स्टेशन पहुंचने वाली थी। अमहर पट्टी के समीप नगर के नई मस्जिद पूरब मुहल्ला निवासी शहजाद (24) पुत्र मो. सलीम ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। शहजाद बक्सा बनाने का काम करता था। सुबह आठ बजे घर से कारखाना में बक्सा बनाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed