{"_id":"66acd0b7eca91b46a9057185","slug":"three-boy-drowned-while-bathing-saryu-river-in-ballia-boatmen-saved-two-life-family-mourns-death-of-son-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया घर का इकलौता चिराग: सरयू नदी में 3 युवक डूबे, मल्लाहों ने 2 को बचाया; बेटे की मौत पर परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझ गया घर का इकलौता चिराग: सरयू नदी में 3 युवक डूबे, मल्लाहों ने 2 को बचाया; बेटे की मौत पर परिवार में मातम
Fri, 02 Aug 2024 05:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:59 PM IST
सार
Ballia News: नीतीश घर का इकलौता चिराग था। मां ममता व छोटी बहन नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके रोते चिल्लाते देख लोगों की आंखों से आंसू आ जा रहे थे। गांव के लोगों के अनुसार, तीनों युवक करीबी दोस्त थे, जहां भी जाते थे एक साथ जाते थे।
विज्ञापन
अस्पताल में बेटे की मौत की सूचना पर बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद घाट स्थित निर्माणाधीन पक्का पुल के समीप सरयू नदी में नहाते समय शुक्रवार की दोपहर मुस्तफाबाद निवासी तीन युवक एक साथ नदी में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने नदी में कूद कर तीनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दो का इलाज करने के बाद छोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी नीतीश कुमार (18) पुत्र राजेश राम अपने दोस्त प्रिंस (17) पुत्र प्रेमचंद व सुमित उर्फ लक्की (16) पुत्र शंभू राम के साथ शुक्रवार की दोपहर सरयू नदी में खरीद घाट पर निर्माणाधीन पक्का पुल के समीप स्नान कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान देखते ही देखते तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने नीतीश को मृत घोषित कर दिया। प्रिंस व सुमित को इलाज के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
जैसे ही घटना की जानकारी गांव व परिजनों को मिली पूरे गांव व परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंच गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सिकंदरपुर कमला शंकर गिरी अस्पताल पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।