फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three accused of Sudarshan firing were sent to jail

सुदर्शन गोलीकांड के तीनों आरोपी भेजे गए जेल

Sat, 22 Aug 2020 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Three accused of Sudarshan firing were sent to jail
चिलकहर। मंगलवार की रात दरवाजे पर सो रहे गड़वार थाना के परसिया (चोगड़ा) निवासी सुदर्शन को गोली मारने वाले तीनों नामजद आरोपियों को गड़वार पुलिस ने तीन दिन बाद कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जमीन संबंधी विवाद को लेकर हो रही किचकिच से आजिज आकर सुदर्शन को जान से मारने की योजना बनाई थी। इसमें उसको सीने में गोली मारी गयी थी, लेकिन वह बच गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार कारतूस व कट्टा बरामद किया। गड़वार थाना प्रभारी अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि घायल सुदर्शन जमीन के पैसे की मांग बार-बार धनेश्वर सिंह से करता रहता था। जिसे लेकर विवाद होता था। राणा व आनन्द संग मिलकर तीनों उसे समझाने के लिये गये थे कि मान जाओ, बेवजह विवाद न करो पर सुदर्शन नहीं माना तो राणा ने उसे गोली मार दी। उसे मरा समझ कर सभी लोग भाग गए। घायल सुदर्शन का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता धनेश्वर सिंह निवासी आलमपुर, राणा राम निवासी सवन तथा आनन्द गुप्ता निवासी असनवार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed