फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thousands participated in Gayatri Mahayagya

गायत्री महायज्ञ में हजारों लोगों ने किया प्रतिभाग

Fri, 03 Jan 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Thousands participated in Gayatri Mahayagya
गायत्री महायज्ञ में अरती के दौरान मशाल लेकर खड़ी युवतिया। - फोटो : BALLIA
बलिया। शांतिकुज्ञ हरिद्वार के तत्वावधान में गुरुवार को 108 कुन्डीय गायत्री महायज्ञ में हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हरिद्वार से आये आचार्य शशिकांत सिंह ने 33 कोटि देवी-देवताओं का आवाहन व षोडशोपचार पूजन कराया। यज्ञ के महात्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दैहिक दैवीय भौतिक तापा का मतलब यह है कि यज्ञ से मनुष्य के जीवन के सारे विकार दूर हो जाते है। यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध हो जाता है समय से वर्षा होती है। मनुष्य ही नहीं पेड़ पौधों में प्राणों का संचार हो जाता है। इसलिए पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य या अन्य ऋषियों ने भी यज्ञ का प्रावधान किया है। शुक्रवार को यज्ञ के दौरान हरिद्वार से आये आचार्यों ने विभिन्न संस्कार कराया। शक्तिपीठ प्रमुख विजेंदर नाथ चौबे ने बताया कि दीक्षा कार्यक्रम शनिवार की सुबह आठ बजे से शुरु होगा। अगर कोई परिजन पूज्य गुरुदेव से दीक्षा लेना चाहे तो सुबह आठ बजे यज्ञ मंडप उपस्थित हो जाय।
विज्ञापन

होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक द्वारा लगाया गया शिविर
बलिया। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डीएचएमओ डा.सरोज कुमार गुप्ता की ओर से नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया है। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्वास्थ्य अधिकारी डा.संजय कुमार सिंह जिला आयुर्वेदिक अधिकारी की ओर से डा.सतीश कुमार उपाध्याय, डा.रामजी गुप्ता के देख रेख में अन्य चिकित्सा कर्मियों द्वारा विभिन्न मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। गायत्री परिवार की ओर से चिकित्सा प्रभारी डा.संतोष कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। गायत्री परिवार की ओर से पप्पू गुप्ता, रितेश श्रीवास्तव ने सराहनीय योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

.
गायत्री परिवार के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी
बलिया। गायत्री महायज्ञ के दौरान शुक्रवार की शाम गायत्री परिवार के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम कर खूब वाहवाही लूटी। जिसे लोगों ने समाज सुधारक झाकियों को खूब सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत कशिश सोनी ने मां गायत्री की वंदना गाकर की। उसके बाद स्वागत गीत पूजा पांडेय, पूजा मदवाल, आभाश्री, मां तुझे सलाम पर सामूहिक नृत्य साहिल, आनंद,शिवम, राहुल, स्वीटी, प्रिया व प्रिती। वहीं नशा मुक्ति पर नाटक सम्पन्न हुआ। नमो-नमो रे शंकरा एकल नृत्य डाँली, बच्चों द्वारा महात्मा गांधी, विवेकानंद, भगत सिंह आदि महापुरुषों का रोल प्ले प्रस्तुत किया कृष्णा व शिवम ने किया। उसके बाद गणेश ने शिव ताडंव स्रोत पर एकल नृत्य किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर खुशी ने अद्भुत प्रस्तुत किया। माई तेरी चुनरियाँ लहराये पर गौरव का एकल नृत्य किया। कान्हा सो जा जरा पर जया व शुभाश्री ने मनमोहक प्रस्तुति किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed