{"_id":"6172eb41eae86c30740adc5c","slug":"those-who-burn-stubble-will-be-monitored-by-satellite-ballia-news-vns61867140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के 268 लाभार्थियों के खाते में भेए गए 26.80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के 268 लाभार्थियों के खाते में भेए गए 26.80 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास योजना के तहत बन रहे आवासों में भी तेजी आने लगी है। 268 लाभार्थियों ने दूसरी किस्त का प्रयोग कर लिया है। विभाग ने इन लाभार्थियों को बतौर तीसरी क़िस्त 26.80 लाख जारी कर दिया। इसके अलावा विभाग की ओर से लाभार्थियों को मनरेगा से बतौर मजदूरी कुल 49.20 लाख भी जारी करने की तैयारी में है। 15 नवंबर तक यह आवास बनकर तैयार हो जाएंगे।
जिले में वर्ष 2021-22 में कुल 8599 पीएम आवास निर्माण का लक्ष्य है और इसके सापेक्ष 8556 लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया जा चुका है। पिछले महीनों में लगातार बारिश के कारण आवास निर्माण का कार्य भी बाधित हुआ लिहाजा अब विभाग ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारी की मानें तो आवंटन के सापेक्ष 8290 लाभार्थियों को पहली किस्त व 3744 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की गई है। अब तक कुल 268 लाभार्थियों ने दूसरी किस्त का पूरा प्रयोग कर लिया और इनके आवास पूर्ण होने के कगार पर हैं। इन लाभार्थियों को तीसरी किस्त के तहत कुल 26.80 लाख की धनराशि की जा चुकी है। बताया जाता है कि लाभार्थियों को आवास निर्माण में मजदूरी करने पर मनरेगा से 90 दिनों की मजदूरी का भुगतान का भी प्रावधान है। इन लाभार्थियों के आवास पूर्ण होने पर कुल 49 लाख 20 हजार 480 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसकी प्रकिया चल रही है।
पीएम आवास निर्माण का कार्य धीरे-धीरे तेजी पकड़ रहा है। 268 लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी कर दी गई है। आवास पूर्ण होने पर इन्हें मनरेगा से निर्धारित मजदूरी का भी भुगतान किया जाएगा। - डीएन दुबे, पीडी, डीआरडीए, बलिया