फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of throwing hot tea at brother-in-law and sister-in-law

Ballia News: जेठ-जेठानी पर गर्म चाय फेंकने का आरोप लगाया

Mon, 26 Oct 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of throwing hot tea at brother-in-law and sister-in-law
बलिया। शहर कोतवाली के तिखमपुर में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में महिला ने जेठ और जेठानी पर गाली-गलौज, मारपीट, गर्म चाय फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता गुंजा सिंह की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने जेठ-जेठानी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुंजा सिंह ने न्यायालय में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उसके पति दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

वह अपनी एक वर्षीय बच्ची के साथ तिखमपुर स्थित घर पर रहती है। आरोप है कि 22 मार्च की सुबह स्कूटी दरवाजे के सामने खड़ी करने को लेकर जेठ शशि प्रताप सिंह से विवाद हो गया। आरोप है कि जेठ ने टांगी से स्कूटी के दोनों टायर काट दिए और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर जेठानी श्रेया सिंह भी विवाद करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान उसके ऊपर गर्म चाय फेंकी गई और मारपीट की गई। विरोध करने पर मोबाइल फोन पटककर तोड़ने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने अदालत का रुख किया। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि अदालत के आदेश के अनुपालन में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed