फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   This time room inspectors-examiners will have a unique identity card

इस बार कक्ष निरीक्षकों-परीक्षकों का बनेगा यूनिक आइडेंटिटी कार्ड

Mon, 21 Feb 2022 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
This time room inspectors-examiners will have a unique identity card
बलिया। वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षकों को यूनिक आइडेंटिटी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर तैनात होने वाले कक्ष निरीक्षकों तथा मूल्यांकन केंद्रों पर नियुक्त होने वाले परीक्षकों एवं अन्य कर्मियों की तैनाती प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा प्रस्तावित है। जिले में 211 केंद्रों पर इस बार यह परीक्षा होगी। हाईस्कूल के कुल 75654 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के कुल 60807 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। हाईस्कूल में प्रतिभाग करने वाले बालक परीक्षार्थियों की संख्या 45766 तथा बालिका परीक्षार्थियों की संख्या 29888 है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में बालक परीक्षार्थी 35624 तथा बालिका परीक्षार्थी 25183 है। परीक्षा में केंद्रों पर नियुक्त किए जाने वाले कक्ष निरीक्षकों एवं मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही उनके पारिश्रमिक भुगतान की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किया जाएगा। ऐसे शिक्षकों को इस बार यूनिक आइडेंटिटी कार्ड देने की योजना है। इसके लिए शिक्षकों से शैक्षिक दस्तावेज, वर्तमान पद, जन्मतिथि वर्तमान पद पर नियुक्ति की तिथि, प्रथम नियमित नियुक्ति तिथि, कक्षा जिसमें अध्यापन कर रहे हैं, विषय का नाम जिसमें नियुक्ति की गई है। अन्य अर्हता वाले विषय, शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण योग्यता, स्नातक व परास्नातक विषयों के नाम, बैंक डिटेल्स में बैंक का नाम, खाता नंबर, आईएफएससी कोड, शिक्षक का नवीनतम फोटो, शैक्षिक योग्यता एवं ट्रेनिंग आदि के स्कैन प्रमाण पत्र, आधार संख्या एवं मोबाइल नंबर आदि विभागीय पोर्टल पर प्रधानाचार्यों की ओर से अपलोड कराया जाएगा। उसके बाद कार्ड जारी होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षक एवं परीक्षकों को इस बार यूनिक आईडेंडिटी कार्ड दिया जाएगा। इसके लिए सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पोर्टल पर इसे अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। गलत सूचना अपलोड होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य इसके उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed