फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves stole the brass lamp pillar kept in Panchmukhi Hanuman temple

Ballia News: चोरों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में रखे पीतल का दीप स्तंभ चुराया

Sun, 04 Dec 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole the brass lamp pillar kept in Panchmukhi Hanuman temple
रेवती। नगर के दक्षिणी छोर पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के दरवाजा के ऊपर छूटे स्थान के रास्ते चोरों ने शनिवार की रात पीतल के लंबे दीपस्तंभ पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जगने के बाद मंदिर के पुजारी को चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

नगर के दक्षिणी छोर पर दहताल के किनारे काफी पुराना मौनी बाबा हनुमान मंदिर है। इस मंदिर से सटे दक्षिण में पंचमुखी हनुमान मंदिर है। मंदिर के पुजारी अनुराग पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात रोज की तरह रात भोग लगाने के बाद वह मंदिर के पीछे स्थित अपने कमरे में जाकर सो गए। बताया कि रात में चोरों ने पंचमुखी मंदिर में रखे लगभग 12 सौ रुपये मूल्य के पीतल के दीपस्तंभ उठा लेे गए। मंदिर के उत्तर मौनी बाबा हनुमान मंदिर के समक्ष रखेे गए लोहे की दान पेटिका की कुंडी को तोड़ने का प्रयास भी चोरों ने किया। ताला और कुंडी तो टूट गई लेकिन कुंडी टेढ़ा हो जाने के चलते दान पेटिका खुल नहीं पाई। दह रेवती के किनारे एक मुड़ा हुुआ रॉड और एक पाइप का टुकड़ा पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed