फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves stole jewellery and cash worth lakhs entered the house through the roof and committed the crime

Ballia: चोरों ने लाखों की नगदी के साथ आभूषण पर किया हाथ साफ, छत के सहारे घर में घुस कर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 14 Nov 2024 06:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 14 Nov 2024 06:55 PM IST
सार

कुरेजी अमतहापुर में चोरों का आतंक देखने को मिला। छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने नकद और आभूषण पर हाथ साफ किया और फरार हो गए। बता दें कि चोर घर में घुसे तो घरवाले सो रहे थे सुबह जब जगे तो सामान बिखरा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मौके पर फारेंसिक टीम बुलाई गई।
 

विज्ञापन
Thieves stole jewellery and cash worth lakhs entered the house through the roof and committed the crime
चोरों ने घर के बक्से को तोड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चिलकहर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी अमतहापुर में बुधवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर में प्रवेश कर बक्से में रखे 1.20 लाख नगद तथा लाखों के आभूषण और कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। बक्से को छत पर ही तोड़कर उसमें रखा सारा सामान लेकर चंपत हो गए।

विज्ञापन


परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। क्षेत्र में लगातार हो रही छिनैती व चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी निवासी हरेंद्र गुप्ता का परिवार बुधवार की रात भी खाना खाकर सो गया। चोरों ने छत के सहारे मकान में प्रवेश किया। कमरे में रखा बक्सा उठाकर लेकर चले गए। छत पर ताला तोड़ उसमें रखे 1.20 लाख नगद, करीब तीन लाख रुपए के जेवरात और कीमती कपड़े उठाकर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार हरेंद्र गुप्ता के दोनों पुत्र बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। छठ पर्व में आए थे। गृह प्रवेश और बड़े पुत्र के छठिहार के लिए पैसा जुटा कर रखा था। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed