फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves searched two houses in one night, stolen goods worth lakhs

चोरों ने एक ही रात दो घरों को खंगाला, लाखों के सामानों की चोरी

Tue, 04 Oct 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Thieves searched two houses in one night, stolen goods worth lakhs
बेरुआरबारी। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथवली में सोमवार की रात दो घरों से लाखों रुपये के जेवर, नगदी समेत कीमती सामान चोरी हो गया। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में रात में ही हो-हल्ला करने के साथ ही पीड़ित ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। लगातार चोरी से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

कैथवली निवासी संदीप सिंह के घर के पिछवाड़े से छत के सहारे सोमवार की रात चोर घर में घुस गए। अंदर सो रहे परिजनों के घर की कुंडी बाहर से बंदकर चोरों ने घर के अंदर रखी आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवर और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। बताया जाता है कि संदीप सिंह की माता घर में जल रहे अखंड दीप में घी डालने के लिए रात को 12 बजे के करीब जगी तथा दरवाजा खोलने पर जब नहीं खुला तो उन्होंने अपने बेटे को आवाज लगाई। तब पता चला कि बेटे के भी घर का दरवाजा बाहर से बंद हैं। इसके बाद अपने पड़ोसियों के घर फोनकर तत्काल बुलाया। गांव के लोगों ने रात में ही पहुंच कर दोनों कमरों में बंद परिजनों को बाहर निकालने के साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि गहने और 35000 रुपये नकदी चोरों ने चुरा लिया है। रात में ही बगल स्थित बालकेशर सिंह के मकान का मुख्य गेट खुला था। सभी घरों के ताले टूटे पड़े थे। पुलिस के साथ जब गांव के लोग घर के अंदर गए तो सभी कमरों में सामान बिखरा था। घटना के समय घर के कोई भी परिजन गांव पर नहीं थे। सूचना पर सुबह पहुंची महिला ने बताया कि घर में रखे बर्तन, कपड़े समते कुछ सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed