फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves cut four sandalwood trees from the garden of Jangli Baba Dham

Ballia News: जंगली बाबा धाम के बगीचे से चंदन के चार पेड़ों को काट ले गए चोर

Sun, 04 Dec 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Thieves cut four sandalwood trees from the garden of Jangli Baba Dham
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव स्थित मंदिर परिसर में चोरों द्वारा पेड़ काटने का किया गया ? - फोटो : BALLIA
नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा स्थित जंगली बाबा धाम पर लगे चंदन के पेड़ों को काटने और उसकी लकड़ी गायब करने की सूचना से हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्रवासी सिकंदरपुर पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

जंगली बाबा धाम में काफी लंबे समय से चंदन के पेड़ लगे हैं। इनकी संख्या पांच दर्जन से अधिक है। शुक्रवार को रात किसी समय चोरों ने चंदन के चार पेड़ों पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार को दोपहर बाद मंदिर के पुजारी श्री कृष्ण दास ब्रह्मचारी महाराज जब बगीचे में घूम रहे थे तो कटे हुए चार पेड़ों सहित कुछ अर्ध कटे पेड़ों को देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना उन्होंने गांव वालों को दी। काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए और मामले से सिकंदरपुर पुलिस को अवगत कराया। सूचना के काफी देर बाद शाम को पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर स्थिति को देखा और कागजी कोरम पूरा कर वापस लौट गई। पुलिस की सुस्ती से ग्रामीण काफी नाराज हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तो पुलिस सूचना देने के घंटों बाद मौके पर पहुंची और अब तक कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं की गई। एसएचओ सिकंदरपुर योगेश यादव ने बताया कि रात आठ बजे तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पांच बीघे में फैला है बगीचा
कठौड़ा स्थित जंगली बाबा धाम का बगीचा करीब पांच बीघे में फैला है। इसमें विविध प्रकार के बेशकीमती पेड़ लगे हैं। इसमें चंदन के पेड़ भी हैं। बगीचे से सटकर ही सरयू नदी बहती है। इसकी वजह से लकड़ी तस्कर आसानी से अपने काम को अंजाम दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले भी काटे गए थे पेड़
जिले में चंदन के पेड़ों का यह एक मात्र बगीचा है। इन पेड़ों को देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो-तीन सालों में इन बेशकीमती पेड़ों को तस्कर रात में काट कर आसानी से नदी उस पार भेज देते हैं। डेढ़ दर्जन से अधिक चंदन के पेड़ काटे जा चुके हैं लेकिन किसी भी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मंदिर के पुजारी श्रीकृष्ण दास ब्रह्मचारी ने बताया कि इन बेशकीमती पेड़ों की सुरक्षा के लिए कई बार पुलिस को आवेदन दिया गया। बावजूद कोई व्यवस्था नहीं की गई। कागजों में कठौड़ा में पुलिस चौकी भी स्थापित है लेकिन यह थाने से ही संचालित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed