Ballia News: चोरों के निशाने पर मंदिर, ताला तोड़ देवी- देवता के उठा ले गए आभूषण; दानपेटी भी चुरा ले गए
Ballia News: बलिया जिले में छाता गांव स्थित भजनाश्रम मंदिर में शनिवार की सुबह श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा था। अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। चोर मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं के आभूषण उठा ले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। पिछले एक माह में चार से अधिक मंदिर में चोरी के मामले आ चुके हैं। लोगों में भय बना हुआ है। शुक्रवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के छाता गांव स्थित भजनाश्रम मंदिर का ताला काटकर देवी-देवताओं के आभूषण चुरा लिए। सुबह श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा था। अंदर का नजारा देख सभी अवाक रह गए।
घटना की जानकारी होते ही मंदिर परिसर में काफी संख्या में भीड़ जुट गई, श्रद्धालुओं में घटना को लेकर काफी नाराजगी रही। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। सर्विलांस टीम सीसीटीवी कैमरे व अन्य इलेक्ट्रानिक्स पड़ताल किया। फोरेंसिक टीम ने मंदिर से साक्ष्य जुटाया।
छाता गांव के बड़ा पोखरा के पास भजनाश्रम मंदिर के पुजारी राजकुमार दुबे ने बताया कि शुक्रवार की शाम मंदिर में पूजा करने के बाद ताला बंद कर घर चले गए। सुबह मंदिर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा देख आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी। बताया कि चोर मंदिर स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा से मंगलसूत्र, राधा कृष्ण, गणेशजी, माता रानी की प्रतिमा से चांदी के चार मुकुट सहित दान पेटिका चुरा ले गए। टूटी दान पेटिका को बगल के खेत में फेंका दिया था।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने से पुलिस को निराशा हाथ लगी, सड़क व गांव में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया।
पुलिस ने जल्द खुलासा करने का किया दावा
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह बताया कि ग्रामीण अभिषेक की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
शाम होते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा, नहीं दिखती खाकी
बांसडीह रोड़ थाना के अंतिम छोर पर छाता गांव में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान है। शाम ढलते ही शराब दुकान व आसपास में अराजकतत्वों का जमावड़ा हो जाता है। अक्सर मारपीट व विवाद के मामले आते हैं। स्थानीय निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कई बार पुलिस को शिकायत देने के बावजूद भी बीट जवान चक्रमण नहीं करते हैं। इसके कारण मनोबल बढ़ा हुआ रहता है। मनबढ़ किस्म के लोग मंदिर व पोखरा के ईद गिर्द शराब पीते है। ग्रामीणों के विरोध करने पर कहासुनी करने लगते हैं।