{"_id":"6808ecf9ef3f4ca4240db9f4","slug":"thieves-attacked-the-school-broke-the-lock-and-committed-the-theft-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विद्यालय पर चोरों का धावा, ताला तोड़ कर दिया चोरी की घटना को अंजाम, खेत में मिला स्मार्ट टीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विद्यालय पर चोरों का धावा, ताला तोड़ कर दिया चोरी की घटना को अंजाम, खेत में मिला स्मार्ट टीवी
Wed, 23 Apr 2025 07:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:07 PM IST
सार
चोरों ने बंद विद्यालय पर धावा बोला और वहां के सामान को लेकर चंपत हो गए। बता दें कि स्मार्ट टीवी बड़ी होने के कारण खेत में छोड़ गए। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
शिक्षा क्षेत्र नवानगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसेनपुर का मंगलवार की रात ताला तोड़ कर चोर ने लाखों का सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को बुधवार की सुबह विद्यालय पहुंचने पर हुई। प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि प्रकाश ने बताया कि स्मार्ट कक्षा का ताला तोड़कर चोर उसमें लगे स्मार्ट टीवी, इनवर्टर, बैटरी, वाटर पंप सहित विद्यालय की मुहर तथा अन्य सामग्री उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
दोपहर बाद हुसेनपुर निवासी जय प्रकाश सिंह (जेपी) के चांड़ी मौजा स्थित खेत में स्मार्ट टीवी देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी किसान को दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे जेपी सिंह ने मामले से थाने को अवगत कराया। सूचना के आधार पर पहुंचे प्रधानाध्यापक स्मार्ट टीवी लेकर विद्यालय चले आए, लेकिन अन्य सामानों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएचओ सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।