फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be no shortage of urea in Kharif in ballia

खरीफ में यूरिया की नहीं होगी कमी

Thu, 12 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of urea in Kharif  in ballia
बलिया। खरीफ में यूरिया की डिमांड बढ़ने को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। सरकारी से लेकर बाजारों में पर्याप्त यूरिया का स्टॉक रखा जा रहा है। खासकर पॉस मशीन से वितरण नहीं करने वाले दुकानदारों को चिह्नित किया जा रहा है ताकि स्टॉक की सही जानकारी मिल सके। अब तक जिले में कुल 30 हजार मीट्रिक टन की उपलब्धता हो चुकी है जो पिछले साल की अपेक्षा डेढ़ गुना अधिक है। खरीफ फसलों के बढ़ने के साथ ही आमतौर पर यूरिया की डिमांड बढ़ जाती है। हर साल यूरिया को लेकर किसानों की ओर से हो हल्ला भी मचाया जाता है। इसे देखते हुए इस साल जिला कृषि विभाग अलर्ट है। जिला कृषि अधिकारी की मानें तो पिछले साल जहां कुल 20 हजार मीट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता हुई थी। वहीं, इस साल अब तक 30 हजार मीट्रिक टन की उपलब्धता हो चुकी है। बताया कि 2600 मीट्रिक टन यूरिया के खेप की लोडिंग हो चुकी है, जो जिले में दो दिनों के अंदर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में पर्याप्त यूरिया उपलब्ध है। यूरिया की एक रैक दो दिनों के अंदर जिले में पहुंच जाएगी। इस साल पिछले साल की अपेक्षा डेढ़ गुना अधिक उपलब्धता हुई है। - विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed