फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was chaos as soon as the dead body reached home

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
There was chaos as soon as the dead body reached home
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी मृत महिला सरोज का शव पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन शनिवार को घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन गांव के सामने दियारा स्थित सरयू नदी के पास उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बलिया में मकान बनवा कर रहने वाली सिसोटार गांव निवासी व शिक्षक काशी नाथ यादव की बहू व लाल साहब की पत्नी सरोज (35) शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान करने गई थी। स्नान करने के बाद वह अपने आवास पर वापस आ रही थी। इस दौरान वह पुराने माल गोदाम के पास रेलवे लाइन पार करने लगी। अत्यधिक कोहरा होने के कारण ट्रेन दिखाई नहीं दिया। जिससे वह अप सद्भावना ट्रेन की चपेट में आ गई और मौक़े पर ही कालकवलित हो गई। ट्रेन के गार्ड की सूचना पर रेलवे पुलिस ने मौक़े पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम शव घर आया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed