फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was a rush at the vaccination centers, many returned bereft

टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ा रेला, कई बैरंग लौटे

Tue, 03 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
There was a rush at the vaccination centers, many returned bereft
बलिया। एक दिन में 36 हजार टीकाकरण अभियान को देखते हुए केंद्रों में मंगलवार सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध कराने के बाद भी केंद्रों पर उम्मीद से ज्यादा लोग हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की व्यवस्था तो थी, लेकिन संख्या कम होने से कई बार भीड़ अनियंत्रित होती दिखी। किसी तरीके से उन्हें संभाला गया। हालांकि 37 हजार लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

न्यू पीएचसी चितबड़ागांव केंद्र पर मंगलवार को 200 लोगों का कोविशील्ड का टीकाकरण हुआ। केंद्र से कई लोगों को बैंरग वापस होने पाड़ा। बेरुआरबारी ब्लॉक मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैक्सीन लगवाने के लिए मंगलवार को उमड़ी भीड़ को काबू करने में पुलिस प्रशासन के भी पसीने छूटने लगे। ब्लॉक मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने की सूचना पर विभिन्न गांव के साथ-साथ अगल बगल के दूसरे ब्लॉक के लोग भी उमड़ पड़े। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इकट्ठा हो गए।परिसर में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य मार्ग मोटरसाइकिल और साइकिल से जाम हो गया। भीड़ को काबू करने के लिए पसीना बहाना पड़ा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धि रंजन ने बताया कि 800 से अधिक टीके लगाने का लक्ष्य है। कैथौली इंटर कॉलेज पर 500, ग्राम सभा सूर्यपुरा में 500 तथा अछुहि में 500 लोगों का टीकाकरण होना था। पहले ही एसडीएम बांसडीह और एसएचओ सुखपुरा को पत्र लिखा गया था। पर्याप्त पुलिस बल के उपलब्ध न होने की वजह से भीड़ बेकाबू होने लगी। जैसे तैसे भीड़ को काबू किया गया। रतसर सीएचसी पर आयोजित मेगा कैंप में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रजिस्ट्रेशन के लिए अलग अलग चार काउंटरों के आगे लंबी लाइन लग गई। सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। किसी के चेहरे पर मास्क तक नजर नहीं आया। रजिस्ट्रेशन सभी धक्कामुक्की करते दिखे। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि आज दो सौ टीके उपलब्ध हैं। समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी के अंतर्गत 10 स्थानों पर टीकाकरण हुआ। सोनवानी दो जगह, बेलहरी में दो स्थानों के अलावा बिगही, दीघार, बसुधरपाह, हल्दी, भरसौता व राजपुर में टीकाकरण केन्द्र बनाया गया था। सभी केन्द्रों पर 200 लोगों का टीकाकरण हुआ। अधीक्षक डॉ. मोकर्रम अहमद ने बताया कि दो हजार का लक्ष्य है। 10 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed