फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was a fight in the public regarding the demand of the song

गाने की फरमाइश को लेकर जनवासे में हुई मारपीट

Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
There was a fight in the public regarding the demand of the song
बांसडीहरोड। क्षेत्र के छोड़हर गांव में बुधवार की रात गांव में आई बारात के जनवासे में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान कई लग्जरी वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

छोड़हर गांव के लालजी यादव के यहां बुधवार को पकड़ी गांव से बारात आई थी। इसमें नाचगाने का प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही राजभर बस्ती के युवकों ने नाच में फरमाइशी गाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। जिसका बारातियों ने विरोध किया। देखते देखते मामला इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान कतिपय युवकों ने बारात में आई करीब छह-सात लग्जरी वाहनों के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 11 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बांसडीहरोड थाना प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में 11 युवकों को हिरासत में लेकर संबंधित धारा के अंतर्गत चालान कर दिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है, जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed