फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There should be a fair investigation in the Raghavendra murder case: Kanak

राघवेंद्र हत्याकांड की निष्पक्ष हो जांच: कनक

Sun, 09 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
There should be a fair investigation in the Raghavendra murder case: Kanak
रेवती। भाजपा नेता अजय शंकर पाण्डेय कनक ने गायघाट के राघवेंद्र प्रताप सिंह हत्याकाण्ड की निष्पक्ष जांच करने व इस घटना में शामिल हत्यारों को उजागर करने की मांग की है। गायघाट के राघवेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड में पांच नामजद आरोपियों में चार को जेल भेजे जाने के बाद नए एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

अपने आवास पर भाजपा नेता व नपं रेवती के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय कनक ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच महत्वपूर्ण हैं। पुलिस को हर एंगल पर गहराई से जांच करनी चाहिए। उन्होंने एसपी तथा एसएचओ से मांग किया कि इस मामले की बारीकी से जांच कर सही आरोपियों को जेल भेजा जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम सब भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि इस हत्याकांड के जांच की कड़ी बाइक छिनैती से जुडी़ हो सकती है। मृतक के मोबाइल का अंतिम लोकेशन से भी आसानी से वास्तविक हत्यारों तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed