{"_id":"67b38af1a2e75ea6b406102d","slug":"there-is-no-space-in-the-train-passengers-are-leaving-after-waiting-on-the-platform-for-15-hours-ballia-news-c-190-1-ana1001-133717-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रेन में जगह नहीं, 15 घंटे तक प्लेटफाॅर्म पर इंतजार कर यात्री हो रहे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रेन में जगह नहीं, 15 घंटे तक प्लेटफाॅर्म पर इंतजार कर यात्री हो रहे रवाना
विज्ञापन
बलिया। प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। श्रद्धालुओं की पहली पसंद रेल मार्ग है। हाल यह है कि ट्रेन में जगह न मिलने पर लोग 15-15 घंटे प्लेटफाॅर्म पर इंतजार करते हुए देखे जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन से रोज छह हजार से ज्यादा महाकंुभ में स्नान के लिए रवाना हो रहे हैं।
दिल्ली में भगदड़ व प्रयागराज के स्टेशनों पर लोगों की भीड़ के दबाव को देखते हुए कुंभ जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल व रूट डायर्वट कर दिया गया है। बिहार से आने वाली पवन एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें पैक होकर पहुंचीं।
अथक प्रयास के बावजूद फाटक न खुलने व उसमें जगह न मिलने पर श्रद्धालु घर वापस जाने की जगह पूरी रात इंतजार के बाद सुबह बलिया-रामबाग से रवाना हुए। प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन के इंतजार में 12 से 15 घंटे बिताना पड़ रहा है। सुरक्षा को लेकर अन्य दिन की अपेक्षा पुलिस काफी अलर्ट रही।
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा के बाद भीड़ कम होने का अंदेशा था, लेकिन उसके विपरीत स्नान करने जाने वालों की भीड़ दो से तीन गुना का इजाफा हो गया है।
दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लग रही है, शाम होते होते पूरा स्टेशन खचाखच भर जा रहा है।
बलिया-रामबाग पैसेंजर, वाराणसी पैसेंजर, सारनाथ एक्सप्रेस, कामायनी, पवन एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों से रवाना हो रहे हैं। सोमवार को प्लेटफार्म संख्या तीन से कामायनी एक्सप्रेस प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से ठसाठस भरी हुई थी। इसी बीच घोषणा हुई कि उक्त ट्रेन प्रयागराज न जाकर वाराणसी से डायवर्ट हो जाएगी। कुछ लोग दूसरी ट्रेन से जाने के लिए उतर गए।
वहीं, बहुत से लोग वाराणसी के बाद दूसरे वाहन से प्रयागराज जाने के लिए रवाना हुए। प्लेटफाॅर्म पर दूसरी रूट की भी ट्रेनों में कुंभ जाने वाले यात्री बैठ जा रहे हैं। उन्हें उतारने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। स्टेशन पर प्रयागराज को जाने वाली ट्रेनों के बारे में कर्मचारी लगातार जानकारी दे रहे हैं।