फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There are potholes on the roads leading to DM and SP residences

Ballia News: डीएम व एसपी आवास को जाने वाली सड़कों पर भी गड्ढे

Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
There are potholes on the roads leading to DM and SP residences
बलिया। शहर गलियों की कौन बात करे, मुख्य सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। खासकर टीडी काॅलेज चौराहे के पास, पुलिस लाइन, काजीपुरा, डीएम आवास, एसपी आवास, स्टेडियम मार्ग, मिड्ढी रेलवे स्टेशन मार्ग, गुदरी बाजार, चमन सिंह बाग रोड की हालत खराब है। इन सड़कों पर गड्ढे होने से हर पल हादसे का भय बना रहता है। तिखमपुर मार्ग भी अधूरा ही बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर की सड़कें जल्द ही गड्ढा मुक्त होंगी। जिन-जिन विभागों की सड़कें हैं, नगर पालिका की तरफ से पत्र भेजा जा रहा है। इसके किनारे की सफेद पट्टी भी चमकेगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर बरसात से पहले दुरुस्त करने की योजना है। बता दें कि शहर की अधिकांश सड़कें जर्जर व गड्ढायुक्त हो गई हैं।
विज्ञापन

बरसात में पानी लगने से सड़कों के टूटने के साथ ही लोगों को घायल होने का भी खतरा बना रहेगा। डीएम एमपी सिंह ने सड़कों की खराब हालत पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने नगर पालिका परिषद के ईओ से शहर की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखकर प्रस्ताव तैयार कराकर गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। जिससे बरसात के दिनों में आवागम सुगमता से हो सके। उन्होंने सड़कों के किनारे सफेद पट्टी बनवाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर हाल में बरसात के पहले सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed