फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Then try to cut the oxygen pipeline

फिर आक्सीजन पाइपलाइन काटने की कोशिश

Sat, 02 Oct 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Then try to cut the oxygen pipeline
बलिया। जिला अस्पताल चोरों से मुक्ति नहीं पा पा रहा है। एक दिन पहले 40 फिट लंबी पाइप लाइन काटी ही थी। शनिवार को भी आक्सीजन पाइप काटने की कोशिश की गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस दौरान तेज गैस रिसाव से डरकर चोर भाग निकले। पाइप कटने से कुछ देर के लिए इमरजेंसी वार्ड की आक्सीजन सप्लाई बंद रही। अफरातफरी का माहौल रहा। आक्सीजन कसंट्रेटर से आक्सीजन सप्लाई चालू की गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तांबे की पाइप की लालच में लगातार आक्सीजन पाइपलाइन को निशाना बनाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी गई है, लेकिन चोरों के न पकड़े जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। अस्पताल के नए परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे आक्सीजन प्लांट से एक दिन पहले चोर 40 फिट पाइप काट ले गए थे। सीएमएच डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed