फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Then the water level of Saryu started climbing-

फिर चढ़ने लगा सरयू का जलस्तर-

Sun, 18 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Then the water level of Saryu started climbing-
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे तक जलस्तर में स्थिरता के बाद रविवार को सुबह से वृद्धि का क्रम शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, रविवार की शाम जल स्तर 63.750 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान 64.010 मी से 26 सेंटीमीटर कम है। आयोग का कहना है कि एक से डेढ़ सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है।आयोग ने अगले 24 घंटे में जल स्तर में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। वृद्धि जारी रहने से अगले दो दिनों में जलस्तर लाल निशान तक पहुंच जाएगा। इससे तटवर्ती क्षेत्रों के लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सहम गए हैं। सरयू नदी के जलस्तर में इन दिनों उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोग डरे हुए हैं। डूहा स्थित अद्वैत शिव शक्ति धाम के अलावा कठौड़ा, लिलकर, खरीद, पुरुषोत्तमपट्टी और निपनिया के पास घाघरा की लहरें तेज होने से दबाव बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह कटान भी हो रहा है। खास कर कठौड़ा और डूहा में स्थित खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलस्तर में उतार चढ़ाव से कटान की संभावना तेज हो गई है। उधर, केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को डीएसपी हेड पर घाघरा का जलस्तर 63.75 मीटर रिकार्ड किया गया। शनिवार को यह 63.83 मीटर पर था। हालांकि कल के मुकाबले जलस्तर कम हुआ है, लेकिन बढ़ाव के कारण खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed