फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   theives arrested in ballia

चोरी के सामान समेत चार चोर गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
theives arrested in ballia
नगरा। चोरी करने वाले संगठित गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ने में नगरा पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी के सामान, पैसा, अवैध असलहा बरामद किया है। पकड़े गए सभी बदमाशों को मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग जीप व दो बाइक पर चोरी का सामान लाद कर बेचने के लिए नगरा से रसड़ा के तरफ जा रहे हैं। इसमें श्रीनिवास इंटर कालेज पांडेयपुर में हुई चोरी का भी सामान था। थोड़ी देर में दो पल्सर बाइक व जीप आती हुई दिखाई दी। घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपना नाम व पता बलवंत कुमार निवासी चंद्रवार दुगौली थाना नगरा, बलवंत शर्मा निवासी सुलुई थाना रसड़ा, भूपेंद्र य़ादव निवासी कोदई थाना नगरा तथा राजेश गोंड निवासी खैराबारी थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर बताया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक अवैध असलहा, एक कारतूस, तीन रामपुरी चाकू, एक टीवी, दो इनवर्टर आदि बरामद हुआ। टीम में उप निरीक्षक शंकर यादव, उप निरीक्षक कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह, कां भानू पांडेय, कां प्रिंस प्रजापति, कां रोम कुमार केशरवानी, कां मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed