फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Their side of the moon, surrounded by two East Tola

दो ओर से घिरा चांद दियर का पूर्वी टोला

Wed, 03 Aug 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Wed, 03 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Their side of the moon, surrounded by two East Tola
घाघरा नदी में आई बाढ़ के पानी से दो तरफ से घिरा चांदपुर गांव।
 घाघरा नदी के उफान से ग्राम पंचायत चांद दियर का पूर्वी टोला दो तरफ से  घिर गया है। साथ खेतों में किसानों की खड़ी फसल पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। जलस्तर यदि इसी गति से बढ़ता रहा तो क्षेत्र के एनएच-31 के साथ  ही बकुल्हा-संसार टोला बांधे भी खतरे में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के  मांझी घाट स्थित घाघरा किसानों के खेतों की ओर बढ़ने लगी है। मंगलवार की रात से पानी इस कदर बढ़ा है कि ग्राम पंचायत  चांद दियर का पूर्वी टोला को दो तरफ से पानी से घिर गया है। साथ ही एनएच-31  और बकुल्हा-संसार टोला बंधे पर भी लहरें टकराने लगी है। यदि  घाघरा के जलस्तर बढ़ने की यही रफ्तार रही तो किसानों के सैकड़ों एकड़ में बोई गई मक्के की फसल नष्ट हो जाएगी। साथ ही पानी कई रिहायशी पुरवों में नदी का पानी घुस जाएगा।  यही नहीं एन एच 31 और बकुल्हा-संसार टोला बंधे पर भी खतरा बढ़ जाएगा।  शिकायत के बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अब तक विभाग ने कोई भी  बाढ़ से बचाव के लिए कार्य नहीं किया है। उधर गत वर्ष बनाये गए आधा-अधूरे  स्पर में दरार पड़ना भी शुरू हो गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है।  यदि स्पर को समय रहते विभाग मजबूत नहीं करता है तो स्पर कभी भी नदी में  विलीन हो सकता है। स्पर समाप्त होते ही खेतों से लेकर घरों को बचाना  प्रशासन के लिए मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही करीब दर्जन भर गांव टापू बन  जाएंगे। इस बाबत एसडीएम अरविंद कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है  बाढ़ पर प्रशासन की नजर है। प्रशासन किसी भी संकट से निपटने के  लिए पूरी तरह से तैयार है। जहां तक स्पर को कार्य पूरा कराने की बात है तो  इस संबंध में बाढ़ विभाग के अधिकारी सहित जिले के उच्चाधिकारियों को जल्द  ही अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed