फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft in mobile shop, mobiles taken away, boxes thrown

मोबाइल की दुकान में चोरी, ले गए मोबाइल, फेंक गए डिब्बे

Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Theft in mobile shop, mobiles taken away, boxes thrown
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित रानी इंटरप्राइजेज का ताला व शटर तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर बुधवार की रात हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को तब हुई, जब वह बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा। दुकानदार की सूचना पर सीओ सिटी भूषण वर्मा एवं कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर, शहर के बीचोबीच बाजार में चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

उमेश चंद्र केशरी की मोबाइल की दुकान मालगोदाम रोड चौराहा के पास रानी इंटर प्राइजेज के नाम से है। बुधवार की शाम दुकानदार दुकान बंद कर घर चला गया। रात में शटर का ताला काटकर दुकान के अंदर घुसे चोरों ने लाखों रुपये का मोबाइल व लैपटॉप इत्यादि सामान पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला शटर कटा हुआ था और अंदर सब कुछ अस्त-व्यस्त था। इसके साथ ही डिब्बों से मोबाइल निकालकर चोरों ने खाली डिब्बों को एक जगह फेंक दिया था। वही कैश काउंटर से रुपये गायब थे। दुकानदार उमेश चंद्र ने बताया कि मिलान और रजिस्टर देखने बाद चोरी गए मोबाइल व सामानों की कीमत का अंदाजा मिलेगा। इस बाबत शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि दुकानदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed