{"_id":"60ce23728ebc3e33583ad9a1","slug":"theft-in-ballia-ballia-news-vns595744588","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो गांवों में लाखों के जेवरात और हजारों की नगदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो गांवों में लाखों के जेवरात और हजारों की नगदी चुराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार/सुखपुरा। गड़वार थाना क्षेत्र के खरहाटार गांव में शुक्रवार की रात्रि में चोर छत के सहारे एक मकान में नीचे उतर चार कमरों के आलमारी में रखे लाखों रुपये के गहनों और 50 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर पीछे का दरवाला खोलकर भाग निकले।
पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी रात में शौच के लिए नींद खुलने के बाद हुई। इसके बाद परिजनों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद मुकामी थानाध्यक्ष को सूचना दी। खरहाटार गांव निवासी केशव वर्मा अपने परिजनों के साथ खाना खाकर बरामदे में सोने चले गए। घर के अन्य सदस्य भी छत पर सोने चले गए। इसी बीच रात में चोर छत के सहारे मकान में प्रवेश कर गए और घटना तो अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष गड़वार राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हो गई है। चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, सुखपुरा कस्बा स्थित बिसेन डेरा पर हरेंद्र सिंह के घर से चोर हजारों रुपया का जेवरात व नगदी चुरा ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। शुक्रवार की रात हरेंद्र सिंह अपने रिश्तेदार के यहां परिवार के साथ सहतवार गए थे। रात करीब दस बजे वापस अपने घर लौटे तो कमरे का दरवाजा खुला देख अवाक रह गए। अंदर जाने पर देखा कि अलमारी खुली है और सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखी सोने की सिकड़ी, मांगटीका, पायल व तीन हजार रुपया गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस सुबह थाने पर आने की बात कह वापस चली गई।