फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The young man hanged himself from the hook of the fan

पंखे की हुक से फांसी लगा युवक ने दी जान

Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself from the hook of the fan
गड़वार। कस्बा निवासी एक युवक ने मंगलवार की रात में अबूझ परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की वजह का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

विदुर सिंह (20) पुत्र रामप्रवेश सिंह मंगलवार की रात में रोज की तरह अपने दो मंजिला मकान के दूसरे तल पर बने कमरे में सोने चला गया। बुधवार की देर सुबह तक विदुर के नहीं जगने पर घर में मौजूद सदस्य उसे जगाने के लिए गए। अंदर से कमरा बंद था। आवाज लगाने के बावजूद नहीं जगने पर परिजनों को शंका हुई। जानकारी होने पर पड़ोसी भी आ गए। किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी श्रीधर पांडेय की मौजूदगी में अंदर से बंद कमरे के दरवाजा की चिटकनी तोड़कर खोला गया। सामने का दृश्य देखकर सभी भौचक रह गए। युवक पंखे की हुक पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया व पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। मृत युवक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। एक बड़ी बहन है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

युवती ने ट्रेन से आगे लगाई छलांग, मौत
बेल्थरारोड। रेलवे स्टेशन पश्चिम केबिन डीएवी ढाला के पास मंगलवार की रात चलती ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवती ने खुदकुशी कर ली। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि वाराणसी से लखनऊ जाने वाली कृषक एक्सप्रेस मंगलवार की रात प्लेटफार्म पर आ रही थी। प्लेटफार्म से कुछ दूर स्थित पश्चिम केबिन के डीएवी ढाला के पास एक 20 वर्षीय युवती अचानक ट्रेन के सामने आ गई। इंजन से टकराते ही युवती दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में जीआरपी की मदद से युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती कहां की रहने वाली है और किन परिस्थितियों में खुदकुशी की, अभी ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed