{"_id":"614616a98ebc3ea6a95330e9","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-the-police-sent-the-body-for-post-mortem-ballia-news-vns612354898","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर की दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर की दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
सुखपुरा। कस्बे में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के समीप स्थित राजभर बस्ती में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
राजभर बस्ती निवासी राहुल कुमार (24) पुत्र स्व. रामजी राजभर शाम को विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना करने के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया। खाना खाकर अपने में कमरे में सोने चला गया। रात को जब उसके कमरे से कुछ आवाज आई तो परिजन उसके कमरे में गए। देखा कि वह छत के हुक में रस्सी लगकार फंदे से झूल रहा है। आनन-फानन में परिजन रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुखपुरा पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और वह काफी मिलनसार था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिजन आत्महत्या के बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें खुद ही समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर राहुल ने क्यों ऐसा कदम उठाया।