फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The worship of Shiva and Parvati to make up sixteen

सोलह शृंगार कर की शिव-पार्वती की पूजा

Sun, 04 Sep 2016 11:46 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 04 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
The worship of Shiva and Parvati to make up sixteen
हरितालिका व्रत कथा सुनती महिलाएं - फोटो : ballia
हरतालिका तीज पर्व पर रविवार को महिलाओं ने उत्तम पति प्राप्त करने और दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। इस दौरान महिलाओं ने स्नान तथा नए कपड़े  धारण कर सोलहों श्रृंगार के साथ भगवान शिव और पार्वती की फोटो के समक्ष फल-फूल, मिष्ठान आदि चढ़ाकर पति के दीर्घायु की मन्नते मांगी। इस अवसर  महिलाओं ने मेहंदी भी रचाया।
विज्ञापन


आज के ही दिन मां पार्वती ने भोले नाथ को  पति के रूप में प्राप्त करने के लिए निर्जला व्रत रखा था। मां पार्वती के  व्रत से खुश होकर भोले नाथ ने पत्नी के रूप में होने का वरदान दिया। इसी  दिन से महिलाएं उत्तम पति तथा दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखना शुरू किया। तीज के अवसर पर व्रती महिलाओं ने रात में ही अपने हाथों पर मेंहदी  रचा रखा था। वहीं कुछ महिलाएं सुबह में मेंहदी रचाया।
विज्ञापन


शाम को व्रती महिलाओं  ने स्नान, नए वस्त्र तथा सोलह श्रृंगार कर भगवान भोले नाथ और मां पार्वती  के चित्र के समक्ष कपड़ा, फल-फूल, मिष्ठान एवं धूप-अगरबत्ती आदि चढ़ाकर  उत्तम पति प्राप्त करने तथा दीर्घायु होने की मन्नतें मांगी। साथ ही मंदिर  एवं घर पर ब्राह्मण के मुख से हरतालिका तीज की कथा श्रवण किया। इसके बाद पति समेत अपने से बड़ों का पैर छूकर  आशीर्वाद प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed