फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The weapons are kept, so get ready to deposit

रखे हैं असलहे तो तैयार हो जाएं जमा कराने को

Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The weapons are kept, so get ready to deposit
बलिया। आने वाले विधानसभा चुनाव-2022 के पहले जनपद के सभी लाइसेंसधारी बन्दूकधारियों को असलहा क्षेत्रीय थाने में जमा करने होंगे। इसे आयुध की दुकानों पर भी जमा किया जा सकता है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लाइसेंस मालिकों को खुद अपने क्षेत्रीय थाने में जाकर असलहा जमा करना होगा। अगर कोई थाने में असलहा जमा नहीं करता हैै तो उसके खिलाफ पुलिस-प्रशासन एक्शन ले सकता है। हालांकि असलहों की बदौलत रोजी-रोटी चलाने वाले सुरक्षा गार्ड और पीड़ितों को छूट मिलने का प्रावधान है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय जिलाधिकारी का ही होगा। थानों पर जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारी जोरशोर से की जा रही है। वाहनों और कर्मचारियों की व्यवस्था के साथ ही बूथों की स्थिति को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लाइसेंसी असलहे जमा कराए जाते हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक 40235 असलहे जमा कराए जा चुके हैं। हालांकि जिले में असलहा जमा कराने की रफ्तार अभी काफी धीमी है। विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद इसमें तेजी आने की उम्मीद है। जनपद में लगभग 9000 असलहाधारी हैं।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान सुरक्षा गार्ड और अपराध पीड़ितों को इसमें रियायत का प्रावधान है। शासन का मानना है कि कुछ लोगों को सुरक्षा की सख्त जरूरत है। इसको देखते हुए उन्हें चुनाव के दौरान अपने पास असलहा रखने की छूट दी जाएगी। इसके लिए डीएम को प्रार्थना पत्र देना होगा। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद ही संबंधित व्यक्ति अपने पास लाइसेंसी असलहा रख सकता है। हालांकि इसके गलत इस्तेमाल पर लाइसेंस निरस्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
जिले में नौ हजार से ज्यादा लाइसेंसधारक
जिले में लगभग 9000 लोगों के पास असलहा लाइसेंस है। इसमें बंदूक, राइफल व रिवाल्वर-पिस्टल के लाइसेंस दिए गए हैं। थानावार असलहों का सूची पहले ही तैयार कर इसे थानों को भेजी जा चुकी है। पुलिस की ओर से इस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। सीओ और थानाध्यक्षों की ओर से जमा कराने के लिए अपील भी की जा रही है। चौकीदारों के जरिए सूचनाएं दी जा रही हैं।
0000000000000000
सर्वाधिक कोतवाली में असलहों के लाइसेंस
सर्वाधिक कोतवाली नगर में 2094 असलहों के लाइसेंस हैं जबकि सबसे कम दोकटी थानाक्षेत्र में 146 लाइसेंस हैं। इससे अधिक दोकटी में 146 और खेजुरी थाना क्षेत्र में 154 लाइसेंस जारी किए गए है। पकड़ी थाना क्षेत्र में 171, बैरिया में 517, बांसडीह रोड में 484 तो वहीं बांसडीह में 281 असलहों के लाइसेंस हैं। वहीं दुबहर में 218, गड़वार में 373, हल्दी में 445, भीमपुरा थाना क्षेत्र में 230 लाइसेंस हैं। इसके अलावा चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में 186, मनियर में 240 , नगरा में 309, नरही में 269, फेफना में 356, रसड़ा में 586 , रेवतीथानाक्षेत्र में 231, सहतवार में 233 और सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में 254 लाइसेंस हजारी हैं।

00000000000000000000000000000
विधानसभा चुनाव के दौरान विशेष परिस्थितियों में असलहा रखने की छूट मिलेगी। इसके लिए उन्हें प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराना होगा। जांच के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित हैं। कुल 9702 लाइसेंस जमा कराने हैं। इसमें 4235 जमा कराए जा चुके हैं। एक सप्ताह का समय जमा कराने के लिए दिया गया है।
विजय त्रिपाठी, एसएपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed