फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The water level of rivers started decreasing, the threat of flood continues

नदियों का घटने लगा जलस्तर, बाढ़ की विभीषिका बरकरार

Mon, 17 Oct 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The water level of rivers started decreasing, the threat of flood continues
सरयू नदी के बाढ़ के पानी से घिरा बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर गांव। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में गंगा व सरयू का जलस्तर घटने लगा है। इसके बावजूद बाढ़ की दुश्वारी बनी हुई है। सोमवार को गंगा का जलस्तर गायघाट पर 58.020 मीटर और सरयू का जलस्तर डीएसपी हेड पर 65.26 मी. दर्ज किया गया। नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में गिरावट की संभावना जताई है। लेकिन निचले इलाके में बाढ़ की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

बैरिया में सरयू नदी के जलस्तर में घटाव के बावजूद सुरेमनपुर दियराचंल में बाढ़ की स्थिति में सुधार नहीं है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। चारों तरफ जल ही जल दिख रहा है। धान, ज्वार के फसलों के अलावा बड़े क्षेत्रफल में सब्जियों की खेती नष्ट हो गई है। किसानों का हाल बुरा है। कोई उनका पूछनहार नहीं दिख रहा है। सुरेमनपुर दियराचंल के गोपाल नगर, मानगढ़, शिवाल मठिया, वशिष्ट नगर सहित आधा दर्जन गांव सरयू के बाढ़ के पानी में अभी भी डूबे हुए हैं। मौके पर न तो कहीं बाढ़ चौकी दिख रही है। न ही कहीं राहत और बचाव कार्य दिख रहा है। शिवाल मठिया, मानगढ़, गोपाल नगर, वशिष्ठ नगर, गुमानी का डेरा, बैजनाथ के डेरा, बकुलहा, टोला फत्तेराय में धान की फसल भी बर्बाद हो चुकी है। गोपाल नगर पुलिस चौकी परिसर में दिन में करीब एक बजे दो आशा बहू इंद्रावती देवी और रेखा देवी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सुबह से ही हम लोग दवा के इंतजार में बैठे हैं। अभी तक कोई नहीं आया है।
विज्ञापन

पानी से घिरे होने से आवागमन प्रभावित
रेवती । नदी सरयू में निरन्तर घटाव के बावजूद क्षेत्र के टीएस बंधा से उत्तर स्थित गांवों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। गांव अभी भी पानी से घिरे हुए हैं। लोगों के आवागमन में कठिनाई के साथ-साथ उन्हें नित्य क्रियाओं में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फसलों के पानी में डूबे होने के कारण अब मवेशियों के हरे चारों के भी लाले पड़ गए हैं। बंधा के उत्तर स्थित नवका गांव,देवपुर, बैजनाथ का डेरा, धूपनाथ का डेरा आदि गांवों बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। सोमवार की शाम चांदपुर गेज पर नदी खतरा बिंदु से 1.9 मीटर अधिक गेज 59.09 मीटर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed