फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The village has all the facilities

ओझवलिया गांव में होंगी सभी सुविधाएं

Mon, 12 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 12 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
The village has all the facilities
सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में सोमवार को जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सांसद भरत सिंह के नेतृत्व में चौपाल लगाकर गांव के विकास का खाका खींचा।
विज्ञापन


सभी अधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विभाग द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यक्रमों की बात ग्रामीणों को बताई।
चौपाल में सांसद ने कहा कि ग्रामीणों के रोजगार के लिए कौशल विकास मिशन के तहत गांव में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

 साथ ही गांव में जर्जर चार पोखरों का सुंदरीकरण उनका अलग-अलग विकास किया जाएगा। गांव की प्रमुख समस्या बाढ़ से निबटने के लिए रिंग बंधे का निर्माण भी कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


 जल निगम के अधिशासी अभियंता फणींद्र राय ने बताया कि आर्सेनिक से मुक्ति के लिए ओझवलिया गांव में साढ़े आठ सौ फीट बोरिंग कर पाइप लाइन के माध्यम से नि:शुल्क पानी की सप्लाई ग्रामीणों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग द्वारा पूरे गांव के खाली स्थानों में प्लांटेशन का काम, गरीबों को इंदिरा आवास, स्वच्छ शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन संपन्न होगा। चौपाल के बाद सांसद भरत सिंह ने ओझवलिया पहुंचे एक-एक अधिकारियों के कार्ययोजना को विस्तार से समझते हुए कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया।


 इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, प्रधान सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य सत्य नारायण गुप्त, आनंद स्वरूप शुक्ल, दीपक सिंह, सुरजीत सिंह, प्रमोद पांडेय, डीडीओ ओपी आर्या, डा. राजीव तिवारी, सुनील कुमार पटेल, सईद  अख्तर, विजयंत ठाकुर, अब्दुल अव्वल, विद्या सागर गुप्त, शशिभूषण दूबे आदि रहे। संचालन भाजपा के नगर विस के नेता आनंद स्वरूप शुक्ल ने किया। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार ग्राम प्रधान अनिल भारती ने प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed