फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The victim's family reached home, SP-SubhaSP leader, consoled

पीड़ित परिवार घर पहुंचे सपा-सुभासपा नेता, बंधाया ढांढस

Thu, 31 Mar 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The victim's family reached home, SP-SubhaSP leader, consoled
सिकंदरपुर। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर और क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने बृहस्पतिवार को नवरतनपुर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले मनोज राजभर के परिजनों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने घटना पर गहरा दु:ख जताया। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के मिल्की मोहल्ला निवासी रोहित राजभर, मनोज राजभर व पांच वर्षीय मासूम की मौत ने दिल को झकझोर दिया है। इस हृदय विदारक घटना ने हमारे राजभर समाज के सदस्यों को असमय कालकवलित करने का काम किया है। भगवान गतात्मा को शांति प्रदान करे एवं पीड़ित परिवार को दु:ख सहन करने की क्षमता दे। नेताद्वय ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहयोग का भी आश्वासन दिया। कहा कि जो भी सम्भव प्रशासनिक मदद होगी उसे दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उधर, अकबरपुर के विधायक रामअचल राजभर, सपा नेता रमाशंकर विद्यार्थी ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार तो नहीं है लेकिन शासन स्तर से अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा की। पूर्व सांसद और विधायक ने परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। सोमवार को सिकन्दरपुर-बेल्थरारोड मार्ग पर नवरतनपुर चट्टी के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पिता पुत्र समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। इस मौके पर मदन राय, सुरेंद्र यादव, रामजी यादव, रजनीश श्रीवास्तव, सुनिल सिंह, सुग्रीव राजभर, उमाशंकर राजभर(मिठाई लाल) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed