{"_id":"62bf384424fa2e341e76733b","slug":"the-value-of-plantation-explained-to-the-officials-ballia-news-vns661803747","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को समझाया पौधरोपण का मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को समझाया पौधरोपण का मूल्य
विज्ञापन
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पांच जुलाई को होने वाले पौधरोपण के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके। हमें पर्यावरण मूल्यों को समझना होगा और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाना होगा।
डीएफओ श्रद्धा यादव ने भी बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि युवा वन, बाल वन, शक्ति वन के अंतर्गत पौधरोपण किया जाना है। इससे कि समाज के हर वर्ग के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पहुचें।उन्होंने कहा कि पौधरोपण करते समय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करना है। उन्होंने सभी विभागों से अपील की कि अपने-अपने कार्यालयो के परिसर में पौधरोपण अवश्य करें। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा के अतिरिक्त सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार के परिसर में पौधरोपण किया और लोगों से अपील की कि वे भी अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाएं और उसकी देखभाल करें।
बाल और युवा वन के जरिये बच्चों और युवाओं को जोड़ने का सपना
बलिया। वर्षा काल में होने वाले पौधारोपण अभियान में बच्चों व युवाओं को जोड़ने की पहल की गई है। बाल और युवा वन के जरिए बच्चों व युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की योजना है। बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में बाल वन व उच्च एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में युवा वन स्थापित किए जाएंगे। इनमें फलदार, छायादार व शोभाकार पौधे बच्चों व युवाओं से लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
44 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य
जिले की धरा को हरा-भरा बनाने के लिए वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इसमें वन विभाग के साथ अन्य विभागों की भी अहम भूमिका होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष 2022-23 का जनपद का लक्ष्य निर्धारित हो गया है। अभियान चलाकर जनपद में 44 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। साथ ही अधिकारी और कर्मचारी भी अपने कार्यालय परिसर को हरा-भरा बनाएंगे।