फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The troopers in Rajouri Hbsapur

राजोरी में हबसापुर का जवान शहीद

Thu, 10 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Thu, 10 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
The troopers in Rajouri Hbsapur
राजोरी में हबसापुर का जवान शहीद
देश व कर्तव्य पथ पर अपनी जान की बाजी लगाने वाले वीरों की  फेहरिस्त बागी धरती का एक वीर सपूत का नाम इतिहास के पन्नों में जुड़ गया है। जवान के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया।  बता दें कि कश्मीर के रजोरी सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लोहा लेते समय जिले के माटी का लाल शहीद हो गया।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के हबसापुर निवासी हरेंद्र  यादव 33 वर्ष मंगलवार को शहीद हो गए।

जिनका पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह  उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की  लहर दौड़ गई। भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अब्बासपुर के मौजा हबसापुर  निवासी लल्लन यादव का इकलौता पुत्र हरिंद्र यादव रजोरी सेक्टर में वायरलेस  ऑपरेटर के पद पर तैनात था और अपने सीमा की सुरक्षा कर रहा था। मंगलवार की  शाम पाकिस्तान की ओर से आतंकियों ने मोर्टार दागना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


जिसका मुंहतोड़ जबाब देता रहा। इसी बीच पाक की ओर से आतंकियों द्वारा दागा गया मोर्टार उसके शरीर पर आ गिरा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया, कुछ ही  देर बाद ही वह देश के लिए शहीद हो गया। इसकी सूचना सेना के अफसरों द्वारा शहीद  जवान के घर दी गई। बेटे के शहीद होने की सूचना गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। घर की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग इस अशुभ समाचार को कोस रहे थे। बता दें कि शहीद हरेंद्र यादव दो माह पूर्व छुट्टी पर अपने  घर आया था। शहीद हरेंद्र को एक पुत्र आदित्य यादव आठ वर्ष, पुत्री रिशु 6 वर्ष, श्रेया 2  वर्ष है। पत्नी ज्ञांती देवी तथा मां का  बुरा हाल था।
पाकिस्तान के हमले में हुए शहीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed