{"_id":"fd945d245bada703b97bc6ca646df11e","slug":"the-third-day-bulldozers-roared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी गरजा बुल्डोजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी गरजा बुल्डोजर
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 05 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में शुक्रवार को बक्सर स्टैंड से जजी गेट तक अतिक्रमण हटवाया गया। जिला प्रशासन के बुल्डोजर से कई मड़हे एवं रिहायशी टीनशेड धराशायी कर दिए गए। नगर मजिस्ट्रेट राम सिंह वर्मा और सीओ नगर डीपी सिंह के नेतृत्व में तीसरे चरण में अतिक्रमण हटाया गया। करीब दर्जनभर लोगों के रिहायशी मड़हे जमींदोज कर दिए गए । जलनिगम द्वारा लगाए गए हैंडपंप को भी तोड़ दिया गया। अभियान के समय शहर कोतवाल अजय राय, फेफना थानाध्यक्ष श्यामजी यादव, गड़वार एसओ नीरज पाठक, हल्दी थानाध्यक्ष अरुण कुमार दूबे, दुबहर थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, सुखुपरा एसओ इल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन