{"_id":"5eea3f6f8ebc3e42c0412468","slug":"the-thieves-broke-the-lock-of-three-shops-and-looted-cash-including-lakhs-ballia-news-vns5307028106","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने नगदी समेत लाखों का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने नगदी समेत लाखों का सामान उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के भीमपुरा और कसेसर में पिकेट ड्यूटी के बाद भी चोरों ने एक ही रात तीन दुकानों के ताले चटकाकर 50 हजार नकदी सहित करीब दो लाख का सामान चुरा लिया। पीडि़तों ने थाने में अज्ञात चोरों के विरूद्घ तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के भीमपुरा बाजार में कस्बा निवासी ओमप्रकाश जायसवाल की किराना व जहांगीर की प्रोविजनल स्टोर की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने इन दुकानों को निशाना बनाया और इनके ताले व कुंडी को चटकाकर दुकान में घुस कर चोरी को अंजाम दिया। चोर जहां ओमप्रकाश की दुकान से 30 हजार के तेल, रिफाइन आदि खाद्य वस्तुएं उठा ले गए। वहीं, जहांगीर की दुकान से 10 हजार रुपये नकदी सहित करीब एक लाख रूपये मूल्य के सामानो पर हाथ साफ कर दिया। उसी रात थाना क्षेत्र के ही कसेसर बाजार में कसेसर निवासी मंजू सिंह पत्नी बृजेश सिंह की इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर उनके दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे 40 हजार रुपये नगदी व बीस हजार के 10 हैवेल्स के पंखे और तीस हजार के बीस हैण्डपम्प उठा ले गए। बुधवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर गए तो देखा की दरवाजा चिपका हुआ है जब अंदर प्रवेश किया तो काउंटर में से रूपये गायब था।