{"_id":"570bd6674f1c1b05444a6ad3","slug":"the-superintendent-has-made-mortgage-arrears","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाए के िलए अधीक्षक को बना लिया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाए के िलए अधीक्षक को बना लिया बंधक
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पर छह महीने से मानदेय न मिलने को लेकर आशा बहुओं ने सोमवार को अधीक्षक को एक घंटे तक बंदी बनाकर रखा। जल्द ही मानदेय मिलने के आश्वासन मिलने के बाद छोड़ा।
इसके पहले भी आशा बहुओं ने एसीएमओ लल्लन प्रसाद को बंधक बनाया था। यह साल भर के अंदर बंधक बनाने की तीसरी घटना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पर 169 आशा बहुएं हैं। आज 50 की संख्या में अधीक्षक अमितास मिश्र को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। आशा बहुओं का आरोप है कि छह माह से उनका मानदेय नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बंधक बनाने वालों में अनीता राय, रांती सिंह, कंचन उपाध्याय, रीना उपाध्याय, अनामिका राय, विभा यादव, गीता यादव सहित 50 आशा बहुएं रही। अधीक्षक अमितास मिश्र का कहना है कि आशा बहुओं की फाइल तैयार हो गई है। जल्द ही बैंक से इनका भुगतान कर दिया जाएगा।