{"_id":"68a0e355060f03b06d0628f4","slug":"the-soldier-was-given-a-final-farewell-with-state-honours-ballia-news-c-190-1-bal1001-146209-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: राजकीय सम्मान के साथ जवान को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: राजकीय सम्मान के साथ जवान को दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के मुंडेरा अकटही गांव में सड़क हादसे में मृत सैनिक लालू यादव को श्रद्धांजलि देते
रसड़ा। आईटीबीपी के जवान लालू यादव का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह रसड़ा के अकटही मुड़ेरा गांव पहुंचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार गांव के ही समीप किया गया। मुखाग्नि पिता रवींद्र यादव ने दी। ग्रामीणों ने नम आंखों से लालू यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में आईटीबीपी के जवान लालू यादव की मौत हो गई थी। 2014 से आईटीबीपी में उनकी भर्ती हुई थी। इसके बाद उनका शव शुक्रवार को गांव लाया गया। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए इलाके के लोग उमड़े। उनके घर के बाहर शव को रखा गया।
माता तेतरी देवी व पत्नी मंदाकिनी देवी के करूण-क्रंदन से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। तीन वर्षीय पुत्र आर्यन भी वहीं मौजूद रहा। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह, रवींद्र यादव, उत्तीर्ण पांडेय, प्रधान मोहम्मद सलामुद्दीन, राजेश सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।