फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The sleeping real brother was attacked by the elder brother

सो रहे सगे भाई पर बड़े भाई ने किया जानलेवा हमला

Wed, 15 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The sleeping real brother was attacked by the elder brother
रेवती। थाना क्षेत्र के मूनछपरा ग्राम सभा अंतर्गत धूमराय के डेरा में अपने बरामदे में सो रहे व्यक्ति पर उसके सगे भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर लाठी-डंडे व तलवार से हमला कर घायल कर दिया। घायल भाई को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। उसे जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मूनछपरा ग्राम सभा अंतर्गत धूम राय के टोला निवासी श्याम मोहन गोंड़ 47 अपने बरामदे में सो रहे थे। इसी बीच रात्रि करीब एक बजे उनके बड़े भाई बरमेश्वर गोंड़ अपने दो पुत्र इंद्रजीत कुमार एवं सुशील कुमार के साथ लाठी-डंडे व तलवार से लैस बरामदे में घुस आए तथा अंदर जाने वाले गेट को बंद कर श्याम मोहन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे श्याम मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का कारण मकान का विवाद बताया जा रहा है। रेवती प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि श्याम मोहन की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार को बरामद करने के बाद आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ दी और आरोपियों को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed