फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The siege of Xen

भाजपा विधायक ने एक्सईएन को घेरा

Thu, 31 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 31 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The siege of Xen
एक्सईएन का किया घेराव
जनता की विद्युत समस्याओं को ंलेकर फेफना के विधायक उपेंद्र तिवारी ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता का गुरुवार को घेराव किया। विधायक का आरोप था िक ने कहा कि अपनी निधि से दिए गए कार्यों को कराने के लिए कई बार पत्र भी लिखा गया। लेकिन चार वर्ष पूरे होने को है, अब तक एक भी काम पूरा नहीं हुआ। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट बच्चालाल मौर्य तथा पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट के सामने ही निविदा आदि की जांच कराई गई तो पाया गया कि सारे कार्य बिना टेंडर के ही कराए गए हैं। कुल 48 कार्यों के पूर्ण होने संबंधी कार्यपूर्ति प्रमाणपत्र परियोजना निदेशक कार्यालय को भी दे दिया गया है। जबकि स्थलीय निरीक्षण में अधिकांश कार्यों अधूरे पाए गए। इससे नाराज विधायक ने पत्र लिखकर दोषी अभियंताओं तथा ठेकेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, लापरवाही एवं कूट रचना के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने तथा निलंबन प्रस्ताव कराने की मांग कर डाली।
विज्ञापन


इस पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ काफी लंबी वार्ता चलने के बाद अधिशासी अभियंता ने एसडीओ तथा जेई के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के अंदर समस्त अधूरे कार्यों पूर्ण कराने का आदेश दिया। साथ ही पत्र में यह भी चेतावनी दी कि अन्यथा की स्थिति में निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने स्वीकार किया कि विधायक द्वारा प्रस्तावित कुल 31 कार्यों का कार्यपूर्ति प्रमाणपत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कार्यों अधूरे है। 17 कार्यों की संपूर्ण धनराशि तथा 19 कार्यों की प्रथम किश्त की धनराशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है। जबकि 19 परियोजनाओं का प्राकलन ही तैयार नहीं किया गया। उन्होंने एसडीओ को सात दिन के अंदर सभी 86 कार्यों में कार्रवाई का आदेश नहीं दिया गया तो सात अप्रैल तक देखने के बाद विधायक आठ अप्रैल से तालाबंदी करेंगे। इस मौके पर देवेंद्र यादव, नंदलाल सिंह, विजय प्रकाश वर्मा, टुनटुन उपाध्याय, मोतीचंद्र गुप्त, विजय गुप्त, अजय सिंह, अभय वर्मा, अंजनी ओझा, पिंटू पाठक, मनीष सिंह, देवेंद्र गिरी, जवाहर सिंह, राजू पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed