{"_id":"69bdb5ec8dea3188fa0061d1","slug":"the-second-cm-model-composite-school-of-the-district-will-be-built-in-gic-ballia-news-c-190-1-bal1001-159997-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जीआईसी में बनेगा जिले का दूसरा सीएम माॅडल कंपोजिट विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जीआईसी में बनेगा जिले का दूसरा सीएम माॅडल कंपोजिट विद्यालय
विज्ञापन
बलिया। बलिया के नगर ब्लाक के तुर्की में पहले से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण हो रहा है। अब सदर तहसील के शहर स्थित जीआई में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाने की घोषणा शासन की ओर से की गई है।
इसके लिए शासन की ओर से 22.78 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई है। निर्माण शुरू करने के लिए पहली किस्त में लगभग आधी धनराशि 11.39 करोड़ रुपये जारी कर दी गई है। सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था भी नामित कर दिया गया है। हालांकि जीआईसी माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन आता है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से हो रहा है। ऐसे में किस तरीके से इसका निर्माण शुरू होगा, इस पर से पर्दा उठना अभी बाकी है।
मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए वह सभी सुविधाएं होंगी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक विद्यालय में होती है। इस विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी अध्ययन करेंगे। इस स्कूल में स्टेडियम, तरणताल, स्मार्ट क्लास और सुसज्जित लैब की व्यवस्था होगी। इसका सीधा असर प्राइवेट स्कूलों पर होगा। ये सीधे बड़े प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देगा वो भी सरकारी फीस पर।