{"_id":"62a77eaea124e15df51e81e9","slug":"the-scope-of-the-master-plan-will-increase-by-1404-hectares-ballia-news-vns658749928","type":"story","status":"publish","title_hn":"1404 हेक्टेयर बढ़ेगा महायोजना का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1404 हेक्टेयर बढ़ेगा महायोजना का दायरा
विज्ञापन
बलिया। सिकंदरपुर रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर, रिंग रोड और गंगा के किनारे बंधा बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर 475 हेक्टेयर में बाग-बगीचे लगाए जाएंगे। महायोजना 2031 में शहर के नियोजन की व्यवस्था कुछ इसी तरह की गई है। जीआईएस सर्वे के आधार पर तैयार की गई इस महायोजना का आकार 3170 हेक्टेयर का है। इसके प्रारूप को 14 जून से कलेक्ट्रेट में आपत्तियों और सुझाव के लिए रखा जाएगा।
पिछली महायोजना 20 गांव के 1766 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तैयार की गई थी। इस बार सभी 36 गांवों को महायोजना के दायरे में रखा गया है। इनमें 3170 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकास कराया जाएगा। महायोजना 2031 प्रारूप में 3170 हेक्टेयर में 15 फीसद से ज्यादा ग्रानलैंड रखा गया है। इसके साथ ही गंगा के किनारे नए बंधे का भी प्रस्ताव किया गया है। 44 फीसद भूमि आवासीय क्षेत्र होगी। औद्योगिक क्षेत्र के लिए 5.69 फीसद भूमि का प्रस्ताव रखा गया है। नई महायोजना में रिंग रोड का भी प्रस्ताव है। ये वाराणसी रोड से निकलकर बलिया-सिकंदरपु रोड को क्रास करेगा, बांसडीह, पिपरपांती होते हुए बलिया-छपरा रोड में जाकर मिलेगा। रिंग रोड बनने से शहर में होने वाली जाम की समस्या से भी निजात रहेगी। इसके साथ ही वाराणसी, छपरा, सिकंदरपुर रोड पर आबादी से बाहरी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर का भी प्रस्ताव किया गया है। वाराणसी और छपरा रोड पर ही आउटर में नए बस टर्मिनल के लिए भी भूमि आरक्षित की गई है। इसके साथ ही नई महायोजना में कई नए प्रस्ताव किए गए हैं। इसे मंगलवार को कलक्ट्रेट के साथ ही एनआईसी की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। शहर के टाउन प्लानर सुनील बिहारी ने बताया कि महायोजना 2031 प्रारूप को लेकर मंगलवार को सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का भी आयोजन किया गया है। इसमे महायोजना को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद इसे आम लोगों के अवलोकनार्थ रखा जाएगा।
बलिया विनियमित क्षेत्र की जीआईएस आधारित महायोजना-2031 (प्रारूप) तैयार की गई है। इस पर 14 जून से 13 जुलाई तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। आम लोगों के देखने के लिए महायोजना प्रारूप कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्रदर्शित होगी। अपनी आपत्ति और सुझाव किसी भी कार्य दिवस में दो प्रतियों में प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त अवधि की समाप्ति के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट