फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The risk of over hundred villages intersection

सौ से अधिक गांवों पर कटान का खतरा

Sat, 25 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 25 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The risk of over hundred villages intersection
river - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनपद में सौ से अधिक गांव अभी भी कटान प्रभावित हैं। इन गांवों पर इस साल  खतरा मंडरा रहा है। वजह यह कि  पिछले साल जो कटान के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे वे पुख्ता नहीं थे, जिसका खामियाजा तटवर्ती गांव के लोगों को इस साल भी भुगतना होगा।
विज्ञापन


मानसून सक्रिय होने के साथ ही गंगा और घाघरा के तटवर्ती गांव के लोगों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। उन्हें कटान की चिंता सताने लगी है। पिछले दो दशक पर गौर किया जाय तो जनपद में गंगा और घाघरा नदी के कटान में जहां दर्जनों गांवों का अस्तित्व मिट चुका है, वहीं सैकड़ों बीघे खेत गंगा में समा गए हैं। शासन-प्रशासन एवं बाढ़ विभाग ने बचाव राहत के नाम पर अलग-अलग  हथकंडे अपनाए। कभी बोल्डर के स्पर तो कभी जियो विधि से प्लेटफार्म  बनाया। बावजूद आज तक न तो कोई गांव न तो एनएच-31 व टीएस बंधे सुरक्षित बच  सकें।
विज्ञापन


जनपद के छह तहसीलों में बैरिया, सिकंदरपुर और बांसडीह बाढ़ प्रभावित हैं, इन तहसीलों में प्रत्येक साल गंगा और घाघरा बाढ़ के दौरान कहर बरपाती हैं, जिससे सैकड़ों गांव के लोग प्रभावित होते हैं। पिछले कुछ साल के दौरान गंगा के कटान से बैरिया तहसील के गायघाट, बघौच, बेलहरी, रूद्रपुर,  धर्मपुरा, मझौवा, पचरूखिया, नारायणपुर, हुकुमछपरा, उपाध्याय टोला, मीनापुर,  गंगापुर, दुर्जनपुर, चौबेछपरा, शाहपुर, रिकनीछपरा, गंगौली, श्रीनगर,  नरदरा, भूसौला, गड़ेरिया गांव का अस्तित्व मिट चुका है। उधर, घाघरा नदी ने  इब्राहिमाबाद नौबरार के लाल टोला, सुफल टोला, रामेश्वर टोला, भवन टोला का  कुछ हिस्सा, टीलापुर, माझा, मानगढ़ गांव का अस्तित्व मिटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर बाढ़  विभाग लापरवाह बना रहा तो इस वर्ष गंगा के मुहाने पर बसे श्रीनगर का अवशेष  भाग, केहरपुर, सुघरछपरा, चौबेछपरा का अवशेष भाग, दूबेछपरा, गोपालपुर,  उदइछपरा तथा दूबे छपरा रिंगबंधा समेत अन्य गांवों का इतिहास और भूगोल बदल  जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed