फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The respect given to women is nowhere in BJP: Neetu Pandey

महिलाओं को जो सम्मान भाजपा में वो कहीं नहीं : नीतू पांडेय

Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The respect given to women is nowhere in BJP: Neetu Pandey
बलिया। भाजपा में महिलाओं का जो सम्मान है वह अन्य किसी दल में नहीं है। महिला हित में भाजपा सरकार की ओर से कई कार्य किए गए हैं। यही देखकर आज मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया। यह बातें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नितू पाण्डेय ने बुधवार को कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिकतम महिलाओं को इसका लाभ पहुंचाने की बात कही। कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर काम कर रही है। आने वाले समय में इसका असर भी नजर आएगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ गौरव और महिला सशक्तीकरण, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना, ट्रिपल तलाक उन्मूलन अधिनियम, कोरोना राहत, मुफ्त टीकाकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, सेवा ही संगठन, महिला सुरक्षा एवं अधिकार, आजादी का अमृत महोत्सव, पोषण अभियान, भारतीय सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन, कामकाजी महिलाओं को मातृत्व लाभ (संशोधन) विधेयक, टोक्यो ओलंपिक खेलों में महिलाओं का जलवा इसके उदाहरण हैं। सपा सरकार में महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed