{"_id":"6a4aaa769bdcc2052806f0f7","slug":"the-ram-akhara-procession-was-taken-out-before-the-mahavir-jhanda-procession-ballia-news-c-190-1-bal1001-167955-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: महावीर झंडा जुलूस से पहले निकला राम अखाड़े का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: महावीर झंडा जुलूस से पहले निकला राम अखाड़े का जुलूस
विज्ञापन
सिकंदरपुर कस्बा में महावीर झंडा जुलूस से पहले निकला राम अखाड़े के जुलूस में शामिल श्रद्धालु। जा
सिकंदरपुर। आगामी महावीर झंडा जुलूस की तैयारियों के क्रम में शनिवार की देर शाम सिकंदरपुर नगर में राम अखाड़ा का जुलूस धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाला गया। अखाड़े के अध्यक्ष गणेश सोनी के नेतृत्व में निकले जुलूस में श्रद्धालु, अखाड़ों के युवाओं ने भाग लिया। भगवान श्रीराम, बजरंगबली और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। जुलूस का शुभारंभ सोनार गली स्थित बजरंगबली मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद हुआ।
इसके बाद जुलूस डाकखाना, जलपा चौक, गंधी मोहल्ला, भिखपुरा, गुरुजी का मोड़, कोलेशर हलवाई के घर होते हुए चतुर्भुजनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।
जुलूस में शामिल युवाओं ने लाठी, तलवार, भाला, गदा सहित पारंपरिक अखाड़ा कला एवं विभिन्न युद्ध कौशल का रोमांचक प्रदर्शन किया। हैरतअंगेज करतबों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में जुलूस का दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया। जुलूस मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं की ओर से शरबत, शीतल पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल डॉ. उमेश चंद, राकेश सिंह, राकेश यादव, अशोक जायसवाल, प्रयाग चौहान सहित श्रद्धालु और नगरवासी मौजूद रहे।
आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए उप जिलाधिकारी ऋषिकांत राजवंशी प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह सिंह सहित पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार जुलूस की निगरानी करते रहे, जबकि स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की टीम भी पूरे मार्ग पर सक्रिय रही। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच यह पारंपरिक जुलूस शांतिपूर्ण एवं धार्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।