{"_id":"575457224f1c1bbd4610904e","slug":"the-prohibition-for-women-to-head-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने शराबबंदी के लिए प्रधान को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने शराबबंदी के लिए प्रधान को घेरा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में रविवार की दोपहर शराब बंदी कराने को लेकर दर्जनभर महिलाओं ने ग्राम प्रधान पिंटू सिंह के आवास का घेराव किया। महिलाओं ने गांव में बिक रही और बन रही शराब को तत्काल बंद कराने की मांग की। ग्राम प्रधान ने पुलिस से वार्ता कर महिलाओं को शांत कराते हुए एक सप्ताह का समय मांगा।
थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में वर्षों से अवैध शराब जगह-जगह बनाए जाते हैं। जिसे पुलिस की कार्रवाई के बावजूद यह धंधा जारी है। कच्ची शराब के सेवन करने से गरीब से लेकर अमीर तक का घर बर्बाद हो रहा है। इस कच्ची शराब के सेवन करने से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धरहरा गांव के दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि करीब एक दर्जन लोगों की हालत खराब हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र में कार्रवाई की गई। लेकिन कुछ दिनों तक मामला शांत रहा। लेकिन पुन: यह धंधा जोरों पर फलफूल रहा है।
महिलाओं ने तत्काल गांव में बन रही कच्ची शराब को बंद कराने की मांग की। चेताया कि अगर हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगी। इस मौके पर जयंती देवी, अतवरिया देवी, चिंता देवी, इंद्रावती देवी, सुनरी देवी, रानी देवी, पुष्पा देवी, कंचन देवी, मालती देवी, रमिता देवी आदि मौजूद रहीं।