फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The program has set, Li activist opinion Outlined the opinion of the local activist

कार्यक्रम तय किए, ली समाजसेवियों की राय की रूपरेखा बताई और स्थानीय समाजसेवियों की भी राय

Wed, 11 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Wed, 11 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह मानने के लिए जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई और स्थानीय समाजसेवियों की भी राय ली गयी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में पूरे उत्साह से मनाना है। बताया कि 26 जनवरी को सुबह 07 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जिसमें डीआईओएस, बीएसए, गांधी आश्रम व्यवस्थापक, ईओ, एआरटीओ, व्यापार कर अधिकारी का सहयोग होगा। साढ़े आठ बजे सभी सरकारी भवनों पर वरिष्ठ अधिकारी झंडारोहण करेंगे। कलेक्ट्रेट में झंडारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में परेड होगी। सभी शिक्षण संस्थाओं में 10 बजे झंडा अभिवादन तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता, सांप्रदायिक सौहार्र्द की भावना पर जोर दिया जाएगा तथा निबंध व खेलकूद प्रतियोगिता भी होगी। इसी समय 20 किमी साइकिल रेस होगी जो हनुमानगंज ब्लाक परिसर से शुरू होकर शहीद स्मारक बसंतपुर वापस ब्लाक परिसर में आ जाएगी।
विज्ञापन


साढ़े 10 बजे जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल व दूध वितरण जिलाधिकारी करेंगे। साढ़े 12 बजे जिला कारागार में बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। दोपहर 01:30 बजे मलिन बस्ती काजीपुरा, जगदीशपुर (अम्बेडकरनगर), राजपुत नेउरी, बेदुआ में सफाई कार्यक्त्रस्म होगा। इसी समय स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, पीआरडी जवान 02 बजे बाकायदा बैंड के साथ रूट मार्च करेंगे। 04 बजे टाउन हाल में सार्वजनिक सभा होगी तथा दस सेनानियों को सम्मानित भी किाया जाएगा। बैठक में एडीएम मनोज सिंघल, सीआरओ बी.राम, सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह, एएसपी रामयज्ञ यादव सहित अन्य समाजसेवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed