फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The procession set off, and the entire area resonated with chants and slogans

Ballia News: निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

Fri, 23 Jan 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The procession set off, and the entire area resonated with chants and slogans
दुबहर क्षेत्र के श्रीहनुमत धाम रामानुज आश्रम में वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा निकालकर भ्रमण करते
दुबहर। नई बस्ती बुलापुर अखार स्थित श्रीहनुमत धाम रामानुज आश्रम में विराजमान श्रीराम जानकी मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से ठाकुर जी के विग्रह के साथ हुआ। इसमें जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भगवान के विग्रह पर पुष्प वर्षा कर भव्य अभिनंदन किया। धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से बालकदास बाबा, पंडित श्रीधराचार्य जी महाराज, कमल नयन चौबे, रुद्रधर चौबे और घनश्याम जी चौबे उपस्थित रहे। साथ ही सुनील सिंह, शशिकांत सिंह, सुजीत सिंह, लकी सिंह, दीनबंधु चौबे, नीरज सिंह, सुधीर सिंह, मुलायम यादव, दीपक पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed