फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The people of Bihar have created history: Ramashankar

बिहार की जनता ने रचा है इतिहास : रमाशंकर

Fri, 07 Nov 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The people of Bihar have created history: Ramashankar
बांसडीह। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार की जनता ने इस बार इतिहास रचा है। पहली बार राज्य के युवाओं ने राजनीतिक चेतना का परिचय देते हुए रोजगार, महंगाई, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी जैसे मुद्दों पर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जाति या धर्म पर आधारित नहीं, बल्कि विकास, बेरोजगारी और जनता की नाराजगी पर आधारित जनमत संग्रह साबित हुआ है। सांसद ने कहा कि इस बार के मतदान प्रतिशत ने साफ संकेत दे दिया है कि भाजपा की सरकार के प्रति जनता का विश्वास उठ चुका है। जब जनता और खासकर नौजवान वर्ग नाराज़ होता है, तो उसका गुस्सा वोट के रूप में सामने आता है। इस बार बिहार की जनता ने सत्ता के अहंकार और अन्याय के खिलाफ वोट देकर यह दिखा दिया कि अब बदलाव की बयार चल पड़ी है। गांव-गांव, शहर-शहर में जनता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि एनडीए की विदाई तय है। दावा किया कि इस पूरे चुनाव में एनडीए गठबंधन 50 सीटें भी पार नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं से नौकरी देने के नाम पर छल किया, किसानों को फसल की लागत का दाम नहीं मिला, और महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed